ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : ऑपरेशन तलाश के तहत जानसठ पुलिस की बड़ी कामयाबी, गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे #ऑपरेशन_तलाश के तहत थाना जानसठ पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए एक गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश के लिए लगातार प्रयास एवं संभावित स्थानों पर तलाश की गई, जिसके बाद उसे सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद गुमशुदा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने परिजन को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने मुजफ्फरनगर पुलिस एवं थाना जानसठ पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता और प्रयासों की सराहना की।


Subscribe to my channel