Madhya Pradesh News : 45 हजार स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण, 1281 बच्चों के चश्मों के ऑर्डर जारी, शेष के जल्द होगे जारी
10 सितंबर तक जारी रहेगा शासकीय स्कूलों में नेत्र परीक्षण अभियान, 14 टीमें कर रहीं लगातार जांच

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में स्कूलों में लगातार बच्चों के नेत्र परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सतत मॉनिटरिंग और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर में भी नेत्र विशेषज्ञों को भी नेत्र परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जी.एल. अहिरवार ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी एवं नेत्र विभाग के समन्वय से जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के निःशुल्क नेत्र परीक्षण का अभियान संचालित किया जा रहा है। निर्धारित कैलेंडर के अनुसार 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुए इस अभियान के तहत नेत्र चिकित्सा सहायकों की 14 टीमें लगातार शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर रही हैं। अभियान के तहत अब तक लगभग 45 हजार स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण किया जा चुका है। परीक्षण के दौरान 2181 बच्चे चश्मे के लिए योग्य पाए गए हैं, जिनके चश्मों के ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। शेष विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण कार्य निरंतर जारी है, जो 10 सितंबर 2026 तक चलेगा।

वृद्धजनों को भी निःशुल्क चश्मों का वितरण जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वृद्धजनों को निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया जा रहा है। अब तक लगभग 1500 वृद्धजनों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए जा चुके हैं।
कस्तूरबा गांधी छात्रावासों में भी हुआ नेत्र परीक्षण उन्होंने बताया कि जुलाई माह से पूर्व कस्तूरबा गांधी बालक एवं बालिका छात्रावासों में निवासरत बच्चों का भी निःशुल्क नेत्र परीक्षण कराया जा चुका है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं वृद्धजनों में दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार एवं चश्मे उपलब्ध कराना है।

Subscribe to my channel