Chhattisgarh News : कोरबा में ‘सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026’ का शानदार आयोजन, 48 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
कोरबा, छत्तीसगढ़। नवप्रभा सेवा समिति कोरबा द्वारा ‘सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन 23 अगस्त 2026, रविवार को होटल गणेश इन, कोरबा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति की अध्यक्ष कविता सोनी, उपाध्यक्ष रीना साहू तथा राकेश सोनी, आकांक्षा गुप्ता, मोनिका गुप्ता, जयेश सोनी एवं दीपक साहू के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत रक्षासूत्र बांधकर किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री लखन देवांगन तथा अति विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, रीता क्षेत्रपाल, प्रणव पूनम दास, गौरव मोदी, डॉ. सरफरोश खान, मनोज सिंह, प्रफुल तिवारी एवं लक्ष्मण श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि राखी के त्योहार और स्वतंत्रता दिवस की भावना के बीच आयोजित यह कार्यक्रम दिव्यांग प्रतिभागियों की अद्भुत प्रस्तुतियों और आयोजकों की सकारात्मक सोच का सुंदर उदाहरण है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. ज्योति बाला और मंदीप भाटिया उपस्थित रहे। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

फैशन शो:
प्रथम – अनोखी पल
द्वितीय – सुप्रिया
तृतीय – नक्शा कोसले
डांस:
प्रथम – सुफल जैन
द्वितीय – रोशनी सराफ
तृतीय – भवानी
सिंगिंग:
प्रथम – अंजलि यादव
द्वितीय – रोशन कथकार
तृतीय – दर्शना
भाषण:
प्रथम – छाया डडसेना
द्वितीय – अनुराधा राठौर
तृतीय – कमला सोनी
कविता:
प्रथम – टियर कश्यप
द्वितीय – अमृता खुनटे
तृतीय – पूर्वी साहू
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने भारतीय परिधान, नृत्य, गायन, कविता, भाषण और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना एवं देशभक्ति का संदेश दिया। कोरबा, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से कुल 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लंबे समय से दिव्यांगजनों के लिए काम करने वालों का सम्मान दिव्यांगजनों के क्षेत्र में वर्षों से कार्य कर रहे श्रीमती मीनाक्षी रत्नापारखी, श्रीमती भारती सोनी, जानकी यादव, छाया डडसेन और गणेश सराफ को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नवप्रभा सेवा समिति की अध्यक्ष कविता सोनी ने बताया कि समिति पिछले पांच वर्षों से महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांगजनों का मनोबल बढ़ाने तथा भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रायोजक ऑटो सेंटर ग्रुप के अधिकृत महिंद्रा एंड महिंद्रा डीलर पवन अग्रवाल ने भी सामाजिक आयोजनों में लंबे समय से सहयोग देने की बात कही।

विजेताओं को पुरस्कार, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र कार्यक्रम के प्रायोजकों जय मां काली मार्बल कोरबा, ऑटो सेंटर ग्रुप, दिशा मोबाइल, राजू सपोर्ट, न्यू कोरबा हॉस्पिटल, सिटी डेंटल केयर एंड इम्पैक्ट सेंटर एवं अलंकार डायरी का आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को दिशा मोबाइल की ओर से पुरस्कार एवं राजू सपोर्ट की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, पुरस्कार एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के समापन पर रीना साहू ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और अभिव्यक्ति को समाज के सामने प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करते हैं। देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और दिव्यांग प्रतिभाओं के सम्मान से सजा यह आयोजन प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा।

Subscribe to my channel