IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

 ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.

टोंकखुर्द। शासन के निर्देशानुसार संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती पूरे प्रदेश में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इसी कड़ी में देवास जिले में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का तहसील टोंकखुर्द के ग्राम रणायल कला स्थित संत शिरोमणि भीकाजी महाराज समाधि स्थल पर भव्य स्वागत और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंत्री मनोहर जी के नेतृत्व में। समरसता संकल्प यात्रा के प्रभारी प्रमोद डोंगलिया एवं यात्रा संयोजक कपिल सिंह पवार की अगुवाई में यात्रा ग्राम रणायल कला पहुंची। यहां समिति अध्यक्ष राजाराम परमार, पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह बामनिया (सोनी जी) एवं समिति सचिव जगदीश चंद्र लाठियां के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। उपस्थित भक्तजनों ने संत रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर यात्रा में पधारे कपिल सिंह पवार का स्वागत अज़ाक्स जिला सचिव राकेश सोलंकी ने किया। अज़ाक्स ब्लॉक अध्यक्ष महेश परमार ने प्रमोद डोंगलिया का स्वागत किया। वहीं मनीष डांगी का स्वागत ईश्वर सिंह मालवीया तथा अखलेश चौहान का स्वागत मनोहर सिंह सायल ने किया। कार्यक्रम में संत मनोहर दास साहब के नेतृत्व में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने संत रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में लालजीराम अमजेरीया सरपंच बरदु, कैलाश चौहान सरपंच सेडू, मुकेश परमार, बाबूलाल परमार, छतर सिंह लाइनमैन, आत्माराम बामनिया, मुरिलदास पुजारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समरसता सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाजों के लोगों ने एक साथ भोजन प्रसादी ग्रहण कर सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button