Himachal Pradesh News : 1 सितंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे पेंशनर्स, पोते-पोतियों के साथ पहुंचेंगे शिमला—–भूप राम वर्मा
ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के पेंशनर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। पेंशनर्स संघ ने 1 सितंबर 2026 को शिमला में विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया है। पेंशनर्स का कहना है कि सरकार के समक्ष लंबे समय से अपनी मांगें उठाने के बावजूद अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। धूप राम वर्मा का कहना है कि अब 1 सितंबर को प्रदेशभर से पेंशनर्स अपने पोते-पोतियों और परिवार के सदस्यों के साथ विधानसभा पहुंचकर सरकार तक अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

पेंशनर्स का संदेश स्पष्ट है—जिस उम्र में परिवार के साथ सुख-शांति से जीवन बिताना चाहिए, उस उम्र में अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। यद्यपि सरकार ने पेंशनरों की अधिकांश मांगे मानकर उस पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है मगर पेंशनर फिर भी सरकार की इस निर्णय से नाखुश नजर आ रहे है। ओम प्रकाश शर्मा ब्यूरो चीफ इंडियन क्राइमन्यूज़ शिमला।

Subscribe to my channel