IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना रोहनिया में सनसनी: तीन दिन से लापता M.Sc छात्रा का प्रेमी के बंद कमरे के बाथरूम में मिला शव

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय का शव उसके कथित प्रेमी विवेक चौबे के बंद कमरे के बाथरूम से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। शव सड़ी-गली हालत में मिला। घटना के बाद से विवेक चौबे फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, श्रेया 17 अगस्त को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिए उसकी आखिरी लोकेशन रोहनिया के बच्छांव स्थित मालवीय इंटर कॉलेज के पास एक कमरे में ट्रेस की। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे पर बाहर से ताला लगा मिला। शुक्रवार सुबह श्रेया की मां को कमरे की चाबी मिली। उन्होंने ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो तेज दुर्गंध आ रही थी।

बाथरूम का दरवाजा खोलते ही वहां श्रेया का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस और पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, श्रेया और विवेक के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। वारदात के बाद से विवेक चौबे फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हत्या की वजह और घटना की पूरी सच्चाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button