IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण कर 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 09 बंडल कंडक्टर वायर बरामद

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 155/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु विवेचक उ0नि0 रंजीत कुमार द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के लिए लगातार सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 22.06.2026 को समय 20:55 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा NCL के सुरक्षा अधिकारी/कर्मचारियों के सहयोग से प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के 09 बंडल कंडक्टर वायर के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही/कब्जे से चोरी का उक्त माल बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मंगल पुत्र सोहन निवासी कनुहड़, थाना मोरवा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 40 वर्ष।

बरामदगी-
* 09 बंडल कंडक्टर वायर

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 दिनेश कुमार भारती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. का0 शैलेश कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button