Uttar Pradesh News : इंडियन क्राईम न्यूज भ्रष्टचार विरोधी ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश वाराणसी कमिश्नरेट थाना मंडुवाडीह
चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई महज 4घंटे में खोया हुआ मोबाईल बरामद कर उसके मालिक को सुपुर्द किया

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी कमिश्नरेट मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई एक बार फिर सामने आई है। पुलिस ने चोरी हुए OPPO मोबाइल फोन को शिकायत मिलने के महज 4 घंटे के भीतर बरामद कर उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मराज पटेल पुत्र स्व. छबीलाल पटेल, निवासी मानिकपुर, थाना मंडुवाडीह ने 22 अगस्त 2026 को अपना OPPO मोबाइल फोन चोरी होने के संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी मंडुवाडीह योगेंद्र कुमार सिंह ने तत्काल जांच शुरू कराई। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम ने हेडगेवार क्षेत्र से चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए मोबाइल उसके वास्तविक मालिक धर्मराज पटेल को सुपुर्द कर दिया गया।

चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह की लगातार त्वरित कार्रवाइयों की क्षेत्र में चर्चा है। कभी चोरी की बाइक बरामदगी तो कभी चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी—लगातार कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता दिखाई दे रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है।

Subscribe to my channel