IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : चंबल क्षेत्र से 100 वृद्धजनों की धार्मिक यात्रा रवाना, ओरछा में हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्टर पवन कुमार गुप्ता ग्वालियर मध्य प्रदेश

इंदरगढ़। चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा एवं चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 22 अगस्त 2026 को 100 वृद्धजन यात्रियों की धार्मिक यात्रा का शुभारंभ इंदरगढ़ स्थित गहोई धर्मशाला से किया गया। चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा के अध्यक्ष श्री राजीव सेठ (गायत्री ट्रेडर्स), इंदरगढ़ एवं चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्री धीरज कुचिया की अगुवाई में शुरू हुई यह यात्रा ओरछा, मैहर एवं चित्रकूट के धार्मिक स्थलों तक जाएगी। यात्रा का समापन 24 अगस्त को प्रस्तावित है। यात्रा के दौरान ओरछा स्थित श्री रामलला सरकार के दर्शन के अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष, डबरा वरिष्ठ समाज के अध्यक्ष एवं महाकाल ग्रुप के चेयरमैन श्री मुन्नालाल डेंगरे ने रात करीब 10 बजे सभी वृद्धजन यात्रियों का स्वागत किया।

इस दौरान श्री डेंगरे ने सभी यात्रियों को उपहार स्वरूप मिल्टन की पानी की बोतलें वितरित कीं और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। यात्रा में समाजसेवियों द्वारा भी सहयोग किया गया। कुछ समाजसेवियों ने यात्रियों के लिए भोजन एवं पानी की बोतलों की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया। वृद्धजनों के लिए आयोजित इस धार्मिक यात्रा को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए सभी सहयोगियों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button