Uttar Pradesh News : लम्भुआ बाजार में पेट खरीदने गए युवक से मारपीट का आरोप, कोतवाली में दी तहरीर
रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
सुलतानपुर। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर, परसरामपुर गांव निवासी एक युवक ने लम्भुआ बाजार में मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक, 19 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वह पेट खरीदने के सिलसिले में लम्भुआ बाजार स्थित एक दुकान पर गया था और अपनी गाड़ी खड़ी की थी। इसी दौरान कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने मारपीट का विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी। घटना के बाद से वह भयभीत है और उसे अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर आशंका बनी हुई है। मामले में पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Subscribe to my channel