Uttar Pradesh News : अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जिले में चोरी के मामलों में ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी
रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर-पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जिले में चोरी के मामलों में ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी,संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश,4 अभियुक्तों को कल्याणपुर पुलिस ने दबोचा,LED,TV,बैट्री,इन्वयाटर, डीजे उपकरण व 34 हजार की नगदी सहित 1 स्कूटी व 1 बाइक आदि सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद, पुलिस की पूंछताछ में चोरों ने खोला राज,एकांत जगह में स्थित माकानों को निशाना बनाकर देते थे चोरी की वारदात को अंजाम,चोरी का सामान बेचकर जीते थे ऐशो आराम की जिंदगी, जहां बताया गया की चोरी के बाद सारा माल लेकर कानपुर नगर के सुजानपुर स्तिथ HP पेट्रोल पंप के बगल में मौजूद एसबी इंटरप्राइजेज कबाड़ी की दुकान में औने-पौने भाव में बेचा जाता रहा है,जिसके संचालक मोहम्मद सैफ पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद निजाम हैं,साथ ही अभियुक्तों द्वारा कबूल किया गया

की चोरी का माल जिला के मोहार माइनर पास एक कमरे में इकठ्ठा किया जाता रहा है जिसके बाद कानपुर भेजा जाता था,और हाल फिलहाल चोरी का माल कानपुर ले जाने की फिराक में थे इसी दौरान पुलिस ने धर दबोचा है,वादी विजय प्रताप सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह निवासी परिहानडेरा थाना कल्याणपुर की ओर से दी गई तहरीर में जीटी रोड गोविंदपुर मोड़ मोहार के पास स्थित ई-रिक्शा सेल सर्विस से अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की वारदात के अंजाम को लेकर मिली शिकायत पर मामला दर्जकर कार्यवाही की गई है, गिरफ्तार अभियुक्तों में शफीक पुत्र स्वार्गीय कमरूद्दीन निवासी मकान नंबर-224 आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता कानपुर,मासूम शाह पुत्र यासीन शाह निवासी गुन्दापुर मजरे मकोदीपुर थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर,राशिद उर्फ रमजान पुत्र मुन्ना निवासी गुन्दापुर मजरे मकोदीपुर थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर,साजिब पुत्र इमरान उर्फ चांद निवासी माकान नंबर-224 आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता कानपुर गिरफ्तार हुए हैं।
Subscribe to my channel