Uttar Pradesh News : मिलक कोतवाली में बड़ा फेरबदल, मनीराम लाइन हाजिर, संजय कुमार ने संभाला प्रभारी निरीक्षक का चार्ज
रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.
मिलक। कोतवाली मिलक में पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए प्रभारी निरीक्षक मनीराम को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर संजय कुमार को मिलक कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। आदेश के बाद संजय कुमार ने गुरुवार को मिलक कोतवाली पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद नए कोतवाल संजय कुमार ने कोतवाली के पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

नए प्रभारी निरीक्षक के सामने मिलक क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी अहम चुनौती होगी। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नए कोतवाल के कार्यभार संभालने के बाद पुलिसिंग व्यवस्था में और सुधार देखने को मिलेगा। वहीं, प्रभारी निरीक्षक मनीराम को लाइन हाजिर किए जाने के बाद पुलिस विभाग में इस बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों के आदेश के बाद मिलक कोतवाली की कमान अब संजय कुमार के हाथों में होगी।
Subscribe to my channel