ब्रेकिंग न्यूज़
Gujarat News : भावनगर नकली शराब मामले में डीजीपी ने बड़ी कार्रवाई की, एलसीबी पीआई मयूरध्वजसिंह सरवैया सस्पेंड
ब्यूरो चीफ पठान अकबरखान वडोदरा, गुजरात
भावनगर में सनसनी फैलाने वाले डुप्लीकेट शराब कांड के मामले में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। गुजरात के DGP ने कार्रवाई करते हुए LCB PI मयूरध्वजसिंह सरवैया को सस्पेंड कर दिया है। गुजरात पुलिस एल.सी.बी. कैम बनयान (भावनगर) भावनगर में सामने आई इस घटना को लेकर पुलिस सिस्टम की परफॉर्मेंस पर भी सवाल उठे थे। इस पूरे मामले में पहले भी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जा चुका है। DGP की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि डुप्लीकेट शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

Subscribe to my channel