IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : ज़मानियाँ से 51 फीट का भव्य कांवड़ काशी के लिए रवाना, बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक को निकले श्रद्धालु

ब्यूरो चीफ साकिर हसन अंसारी गाजीपुर उत्तर प्रदेश

ज़मानियाँ। सावन माह में ज़मानियाँ स्टेशन बाजार स्थित रामलीला मैदान से 51 फीट लंबी भव्य कांवड़ यात्रा काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुई। कांवड़ियों ने बरेसर गंगा घाट पर विधि-विधान से माँ गंगा का पूजन-अर्चन कर पवित्र जल भरा और बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भगवा वस्त्र धारण कर डीजे की धुन पर “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा बाजार, गांधी चौक, रामलीला मैदान होते हुए चक्का बांध पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा राजेश कुमार (माँ मुंडेश्वरी मिष्ठान भंडार) की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।

 

कांवड़ यात्रा कमालपुर, मुगलसराय होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेगी, जहां शुक्रवार को गंगाजल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाएगी। 51 फीट लंबी कांवड़ यात्रा में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रही। आयोजकों के अनुसार 51 फीट लंबी कांवड़ लेकर काशी विश्वनाथ को जल चढ़ाने की परंपरा हर वर्ष निभाई जाती है। यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button