Chhattisgarh News : कुसमुंडा खदान में ‘सोनू मोनू कंपनी’ पर शोषण का आरोप: HPPC दर और बदहाल रास्तों को लेकर उग्र हुए ड्राइवर, हेल्पर व सुपरवाइजर!
कुसमुंडा खदान में 'सोनू मोनू कंपनी' के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; HPC दर और बदहाल रास्तों को लेकर खोला मोर्चा

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा: एसईसीएल (SECL) की प्रमुख कुसमुंडा कोयला खदान परिसर में सोनू मोनू कंपनी के अंतर्गत कार्यरत चालकों (ड्राइवर्स), हेल्परों और सुपरवाइजरों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। सोनू मोनू कंपनी द्वारा किए जा रहे कथित शोषण, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और उचित HPC (हाई पावर कमेटी) वेतन दर न मिलने से क्षुब्ध होकर कर्मचारियों ने खदान परिसर में ही उग्र प्रदर्शन किया और एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। बदहाल रास्ते और जान-माल का जोखिम प्रदर्शन कर रहे सोनू मोनू कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में खदान के भीतर की सड़कें बेहद जर्जर और खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी हैं। इसके बावजूद सोनू मोनू कंपनी के प्रबंधन द्वारा उनसे जबरन भारी वाहन चलवाए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि इस खराब रास्ते के कारण यदि किसी गाड़ी में कोई टूट-फूट या तकनीकी फॉल्ट आता है, तो उसकी पूरी जवाबदेही सोनू मोनू कंपनी के संबंधित इंचार्ज और अधिकारियों की होगी, न कि गरीब ड्राइवरों की।
HPC दर न मिलने पर जताई भारी नाराजगी प्रदर्शन के दौरान जब कर्मचारियों से पूछा गया कि किसे-किसे निर्धारित HPC दर के अनुसार वेतन/भुगतान नहीं मिल रहा है, तो सोनू मोनू कंपनी के सभी उपस्थित कर्मचारियों, ड्राइवरों और सुपरवाइजरों ने एक स्वर में हाथ उठाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सोनू मोनू कंपनी उन्हें उनके जायज हक और नियमानुसार तय HPC रेट से वंचित रख रही है। आंदोलन और काम बंद करने की चेतावनी
कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सोनू मोनू कंपनी जल्द से जल्द सभी कर्मचारियों के लिए नियमानुसार HPC दर लागू नहीं करती है और खदान के रास्तों की स्थिति में सुधार नहीं कराती है, तो वे कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के अंत में सभी कर्मचारियों ने “जय जोहार, जय छत्तीसगढ़” के नारों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई और चेतावनी दी कि यदि सोनू मोनू कंपनी ने मांगें पूरी नहीं कीं, तो खदान का कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।
Subscribe to my channel