Uttar Pradesh News : बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से खुलकर विचार-विमर्श किया।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी महराजगंज व पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में आज कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के प्रमुख व्यापारियों एवं महराजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना तथा पुलिस और व्यापारी वर्ग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। व्यापारियों द्वारा रखी गई समस्याओं को पुलिस अधीक्षक महोदय ने अत्यंत संवेदनशीलता से सुना और तत्काल निराकरण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने व्यापार मंडल के सदस्यों से अपील की कि पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

बाजारों में लगे निजी सीसीटीवी कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने, रात्रि में दुकानें बंद करने के बाद बाजार की सामूहिक निगरानी करने तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पुलिस के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक महोदय के इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और हर स्तर पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने कहा कि पुलिस और व्यापारी वर्ग मिलकर कार्य करेंगे तो महराजगंज को अपराधमुक्त एवं सुरक्षित व्यापारिक केंद्र बनाया जा सकता है।
Subscribe to my channel