Uttar Pradesh News : BNS पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है,

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
इमिग्रेशन कार्यालय सोनौली में कार्यरत काउंटर ऑफिसर द्वारा थाना सोनौली पर यह सूचना दी गई कि दिनांक 16.08.2026 को वह अपने इमिग्रेशन काउंटर पर कार्यरत थी तो एक थाई महिला जिनका नाम चोन चुटिचिराफट हैं इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु काउंटर पर आई, उनके पास वैध पासपोर्ट व वैध टूरिस्ट वीजा था परंतु जब उनके अभिलेखों को चेक किया गया तो उनके मोबाइल में भारतीय अभिलेखों की डिजिटल प्रतियां मिली,यह पाया गया कि उनके द्वारा अपना नाम बदलकर भारत का वोटर आईडी, आधार व पैन कार्ड बनवाया गया हैजिसमे उन्होंने अपना नाम करुणारूपाणि देवीदासी प्रदर्शित किया है, काउंटर ऑफिसर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 77/2026 अंतर्गत धारा 318(2),336(3),338 व 340(2) BNS पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, अन्य एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है।
Subscribe to my channel