ब्रेकिंग न्यूज़
Madya Pradesh News : खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की छापामार कार्रवाई
ग्लूकोज–पॉमोलिन ऑयल से तैयार हो रहा था मावा, 103 किलो सामान जप्त
जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
भिण्ड 18 अगस्त 2026 नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के आदेशानुसार एवं कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने भिण्ड शहर एवं तहसील गोरमी में छापामार कार्यवाही कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरन सेंगर ने भिण्ड शहर में स्थित ब्लिंकिट कॉमर्स प्रा.लि. के स्टोर से गोवर्धन ब्राण्ड के घी के चार नमूने लेकर 8.4 लीटर घी जप्त किया, जिसकी कीमत रूपये 7518/- है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी ने तहसील गोरमी के ग्राम लोलई की बजरंग डेयरी के प्रो. श्यामवीर बघेल से मिल्क क्रीम एवं ग्राम कृपे का पुरा में स्थित जितेन्द्र डेयरी से मावा का नमूना जांच वास्ते लिए। तहसील गोरमी के ग्राम रावतपुरा में स्थित पवन डेयरी के प्रो. कमल किशोर प्रजापति से दूध, मावा एवं मिलावटी मावा में उपयुक्त होने वाली सामग्री जैसे रिफाइण्ड पामोलिन ऑयल, ग्लूकोज पाउडर के नमूने जांच वास्ते लिए। डेयरी पर दूध में रिफाइण्ड ऑयल एवं ग्लूकोज पाउडर मिलाकर मिलावटी मावा तैयार किया जा रहा था। मौके पर 40 किग्रा मावा, 55 किग्रा रिफाइण्ड पामोलिन ऑयल एवं 08 किग्रा ग्लूकोज पाउडर जप्त कर, रिफाइण्ड ऑयल मिले हुए 15 लीटर दूध को नष्ट कराया साथ ही मौके पर कारोबार संचालन बंद कराया गया।
Subscribe to my channel