IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Noida News : पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर इलाके में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ कार्रवाई

सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा

लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर इलाके में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस और नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि एक महिला ने पुलिसकर्मी पर लोहे की जंजीर से वार किया, जबकि एक दरोगा का गला दबाने का भी आरोप सामने आया है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और दो महिलाओं समेत कई लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान विवाद किस वजह से बढ़ा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button