IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : दिव्यांग बालादीन को कलेक्टर ने मौके पर सौंपी ट्रायसाईकिल

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 260 आवेदनों पर सुनवाई हुई

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वी.सी. के माध्यम से तहसील स्तर से अधिकारी जुड़े रहे। कलेक्टर ने 260 प्राप्त आवेदनों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही कब्जा संबंधित शिकायतें आने पर तहसीलदारों को निर्देश दिए कि तत्काल टीम भेज कर जांच कराते हुए कब्जा मुक्त कराएं और शिकायतों का निराकरण करें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य उपचार की शिकायतों को सीएमएचओ को नियमानुसार उपचार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों के निराकरण उपरांत शिकायतकर्ता को स्पष्ट रूप से निराकरण के संबंध में सूचित जरूर करें।

कलेक्टर ने दिव्यांगो की समस्याओं को अलग से सुना और दिव्यांग बालादीन पाल निवासी ग्राम चंदौरा तहसील नौगांव को मौके पर पात्रतानुसार ट्रायसाईकिल प्रदान की। साईकिल पाकर दिव्यांग ने खुशी व्यक्त की। साथ ही एक दिव्यांग को बैशाखी सौंपी। कलेक्टर ने अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में कहा कि आवेदनकर्ता द्वारा चाहे गए पद नियुक्ति तभी दी जा सकती है जब पद रिक्त होंगे। उन्होंने कहा पद रिक्त होते ही नियमानुसार तत्काल नियुक्ति दी जाएंगी, संबंधित आवेदनकर्ता परेशान नहीं हों। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करते हुए अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button