IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, रेल मदद की तत्परता से मां और नवजात को मिला समय पर उपचार

प्रसव पीड़ा की सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ रेलवे, लातेहार में मां-बच्चे को सुरक्षित उतारकर अस्पताल पहुंचाया

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

धनबाद, 18 अगस्त। रेलवे की तत्परता और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय ने एक प्रसूता महिला और उसके नवजात शिशु को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। मामला 08611 संतरागाछी–अजमेर स्पेशल ट्रेन का है, जिसमें यात्रा के दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार, महिला यात्री रांची से डाल्टनगंज की यात्रा कर रही थी। ट्रेन के साधारण श्रेणी के कोच में अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। यात्रा के दौरान ही नवजात शिशु के जन्म की सूचना रेल मदद, धनबाद को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही रेल मदद ने बिना देर किए वाणिज्य विभाग, परिचालन विभाग और रेलवे सुरक्षा बल को इसकी जानकारी दी। सभी संबंधित विभाग तत्काल सक्रिय हुए और आपसी समन्वय से महिला एवं नवजात को सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गई। ट्रेन के लातेहार स्टेशन पहुंचते ही रेलवे कर्मियों ने प्रसूता महिला और नवजात शिशु को सुरक्षित रूप से ट्रेन से उतारा। इसके बाद तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर दोनों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सीय देखभाल और उपचार उपलब्ध कराया गया।

रेलवे की इस त्वरित कार्रवाई से महिला और उसके नवजात शिशु को यात्रा के दौरान उत्पन्न आपात स्थिति में समय रहते चिकित्सा सहायता मिल सकी। घटना ने यह भी दिखाया कि रेल मदद के माध्यम से मिलने वाली सूचनाओं पर रेलवे के विभिन्न विभाग किस तरह आपसी तालमेल के साथ तत्काल कार्रवाई कर सकते हैं। धनबाद मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि रेल मदद के माध्यम से प्राप्त ऐसी सूचनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button