
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
बिहार के हाजीपुर में दो शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई बताया गया की हाजीपुर के जंदाहा थाना क्षेत्र स्थित धधुआ लंका टोला गांव में प्रदीप सिंह के घर के पिछे झाड़ी में दो अज्ञात शव को कुछ लोगों ने अहले सुबह देखा, शव मिलने की खबर क्षेत्र में लोगों जैसे ही पता चला लोगों की काफी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने अज्ञात शव मिलने खबर जंदाहा थाना को दी, मौके पर जिला थाना के अवर निरीक्षक अमर कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले जांच में जुट गए। खबर के मुताबिक पैंतीस वर्षीय एक विवाहित महिला और एक 12 वर्षीय बच्चें की अन्यंत्र हत्या कर दोनों शवों पर एसिड से जलाया गया है जिसके शव की पहचानना भी मुश्किल हो रही थी। पंचायत के सरपंच बच्चा बाबू सिंह ने बताया कि सुबह में कुछ महिला बगल के खेत में गेहूं काटने के लिए गई थी इसी बीच महिला और बच्चें शव पर नजर पड़ी। लोगों की मांग पर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच शव की जांच पड़ताल कर नमूने अपने साथ ले गई। मौके पर जंदाहा थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम निरीक्षक अमर कुमार पीएसआई कुमार अभिषेक दल बल के साथ मौजूद थे।


Subscribe to my channel