IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दुर्गावती में पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, विषम परिस्थितियों से निपटने का किया अभ्यास

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार

जिले के स्थानीय मुख्यालय बाजार दुर्गावती में रविवार की शाम करीब 5:30 बजे दुर्गावती पुलिस ने आपात एवं विषम परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में पुलिस निरीक्षक मोहनिया सहित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भाग लिया।
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट से लैस होकर भीड़ नियंत्रण एवं आपात स्थिति में कार्रवाई का अभ्यास करते नजर आए। जवानों ने सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल, आपसी समन्वय और भीड़ को नियंत्रित करने की विभिन्न प्रक्रियाओं का अभ्यास किया।

अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस बल को किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रखना है। आपात स्थिति उत्पन्न होने पर कम से कम समय में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, इसके लिए समय-समय पर इस तरह के अभ्यास जरूरी हैं।
मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश भी दिया कि किसी भी विकट परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार है।
फोटो परिचय: विकट परिस्थिति से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल करती दुर्गावती पुलिस।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button