IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : एंबुलेंस से कुचली गायों की मौत घायल गाय के मरने का इंतजार कर रहे डॉ. मनोज शर्मा

मौके पर पहुंची पुलिस ने नही करवाया मृत गायों के शवो का पोस्टमार्टम और ना ही हुई संतुष्टि जनक कार्रवाई

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश

लहार | विगत दिनों लहार थाना क्षेत्र के मसेरन मोड़ पर एक अनियंत्रित 108 एंबुलेंस चालक ने कई गायों को कुचल दिया था मौके पर 1 गाय की मौत* हो गई थी।
कुछ गायें घायल होकर खेतों में भाग गईं। मौके पर मिली घायल गायों* को ग्राम मसेरन की मसान बाबा गौशाला* संचालक बबलू पांडे ने अपनी गौशाला में आश्रय दिया था,घटना को 5 दिन बीत गए लेकिन अब तक लहार पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. मनोज शर्मा घायल गायों का उपचार करने नहीं पहुंचे जबकि जिला उपसंचालक द्वारा घायल गायों के उपचार के निर्देश डॉ मनोज शर्मा को घटना के दिन ही दे दिए गए थे,समय पर अच्छे उपचार न मिलने के कारण एक घायल गाय की मौत हो गई। दूसरी घायल गाय के भी प्राण संकट में है। गौशाला संचालक और स्टाफ अपनी तरफ से देखरेख कर रहे हैं, लेकिन उनके पास उचित इलाज की सुविधा नहीं है।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने मृत गायों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं करवाया
और गायों को कुचलकर मारने वाले एंबुलेंस चालक पर संतुष्टिजनक कार्रवाई भी नहीं की गई
गौरक्षक संतोष चौहान ने कहा – “एंबुलेंस चालक पर प्रशासन की मेहरबानी और डॉ. मनोज शर्मा के लापरवाह रवैये से दुख है। आखिर वरिष्ठ अधिकारी इस मामले पर संज्ञान क्यों नहीं ले रहे? क्या गौमाता रक्षा के दावे केवल घोषणाओं तक सीमित हैं?

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button