Uttar Pradesh News : पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल की सहायता से खोए हुए 101 मोबाइल फोन (अनुमानित मूल्य ₹26 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंजः– पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एवं आधुनिक सर्विलांस तकनीकों के माध्यम से खोए हुए 101 स्मार्टफोन सफलतापूर्वक बरामद किए। बरामद मोबाइल फोनों का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 26 लाख रुपये है। पिछले 5 महीने में अब तक कुल 518 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित बाजार कीमती 15100000- (एक करोड़ इक्वन लाख रूपये) को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
सर्विलांस सेल द्वारा IMEI आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य आधुनिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन खोजे गए। विगत पाँच माह के दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर कार्रवाई करते हुए यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई।WhatsApp Unknown 2026-08-17 at 2.41.04 PM
आज दिनांक 17.08.2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाकर आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उन्होंने महराजगंज पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस सेल की पूरी टीम की सराहना करते हुए बरामदगी करने वाली सर्विलांस टीम को ₹25,000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने घोषणा की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस सेल की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि, “जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। तकनीक आधारित पुलिसिंग वर्तमान समय की आवश्यकता है और CEIR पोर्टल जैसे प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने अथवा चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर ब्लॉक कराएं तथा निकटतम थाना अथवा सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
बरामदगी करने वाली सर्विलांस टीम-
1. क0ऑ0 ग्रेड-बी शिवानन्द पासवान 2. मुख्य आरक्षी मो० कुतुबुद्दीन 3. मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर 4. मुख्य आरक्षी आलोक पाण्डेय 5. आरक्षी सुधीर कुमार यादव 6. आरक्षी सूरज गुप्ता 7. आरक्षी नीरज कुमार गोंड तथा जनपद के समस्त थानों पर CIER पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारीगण।




Subscribe to my channel