IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : लम्भुआ में शिखा पांडे के असामयिक निधन से मचा कोहराम

बिजली हादसे के मामले में जेल गए विनोद कुमार पांडे की पुत्री थीं शिखा, एमए की छात्रा थीं

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

लम्भुआ, सुलतानपुर। पूर्व में हुए बिजली हादसे के मामले में जेल गए विनोद कुमार पांडे की पुत्री शिखा पांडे का हृदय गति रुक जाने से असामयिक निधन हो गया। शिखा पांडे एमए की छात्रा थीं। उनके निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि बिजली हादसे के मामले में विनोद कुमार पांडे के जेल जाने के बाद परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था। इसी बीच शिखा के अचानक निधन ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया। बेटी के निधन की खबर से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शिखा के निधन की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों का घर पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button