Uttar Pradesh News : थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त अर्जुन केवट पुत्र लालमन, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी बचयागांपुर टोला जगरबन्धनपुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2009 में थाना स्थानीय पर धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अवैध शराब बनाने व बेचने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था।
वारंट के अनुपालन में थाना बृजमनगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर से दिनांक 16.08.2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 दीपक यादव
2. हे0का0 सुनील कुमार




Subscribe to my channel