IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : पखरौली लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

तमंचा-कारतूस, बाइक और लूट की नकदी बरामद; तीसरे आरोपी की तलाश जारी

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

सुलतानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के पखरौली में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट की नकदी, 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त को नित्यानन्द मिश्रा अपने साथी दिवस यादव के साथ टेंट का सामान लेने सुलतानपुर जा रहे थे। दोमुहां चौराहे के पास तीन युवकों ने उनका पीछा किया और पखरौली रोड पर पेट्रोल पंप के आगे सुनसान स्थान पर बाइक रोककर तमंचा दिखाते हुए उन्हें धमकाया। आरोपियों ने उनसे 17 हजार रुपये नकद छीन लिए तथा मोबाइल से गूगल-पे के माध्यम से 40 हजार रुपये जबरन ट्रांसफर करा लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के संबंध में थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 243/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विभू मिश्रा को भदैया बीट हाउस के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 1,300 रुपये बरामद हुए। वहीं दूसरे आरोपी आदर्श पाण्डेय को पखरौली रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1,650 रुपये बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद तीसरे आरोपी विकास सिंह की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई।लूटकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश यादव, हेड कांस्टेबल विपिन दुबे, कांस्टेबल मनीष कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल पन्नेलाल की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की तत्परता और कार्रवाई की सराहना की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button