Uttar Pradesh News : धारा 138 एनआई एक्ट के वारण्टी को नौतनवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ (PPS) के कुशल मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री बसन्त सिंह (PPS) के कुशल दिशा-निर्देशन में थाना नौतनवा पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
थाना नौतनवा पुलिस ने आज दिनांक 16.08.2026 को स्थान सकरौली उर्फ सूर्यपुरा, अड्डा बाजार से मु0न0 25508/24, धारा 138 एनआई एक्ट, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर से संबंधित तथा मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना नौतनवा से संबंधित वारण्टी मनोज कुमार पुत्र नरसिंह, प्रोपराइटर एस.एस. इन्टरप्राइजेज, सकरौली उर्फ सूर्यपुरा, रामनगर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारण्टी को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष चालान किया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तार वारण्टी का विवरण- मनोज कुमार पुत्र नरसिंह, प्रोपराइटर एस.एस. इन्टरप्राइजेज, सकरौली उर्फ सूर्यपुरा, रामनगर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज।
गिरफ्तारी का विवरण-
– स्थान: सकरौली उर्फ सूर्यपुरा, अड्डा बाजार
– दिनांक: 16.08.2026
– समय: 10:00 बजे
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 अखिलेश यादव, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज
2. का0 राहुल यादव, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज
3. का0 विपिन गौड़, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज
4. का0 प्रीतम कुमार, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज




Subscribe to my channel