IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

कैंपियरगंज। क्षेत्र के मछली गांव में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने देशभक्ति के जज्बे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मिल जुल कर किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में नगर मंत्री रितीकेश प्रजापति जी, पूर्व नगर मंत्री अजय नायक जी,एबीवीपी के विभाग संयोजक राहुल पासवान, प्रवासी कार्यकर्ता प्रांत मीडिया सहसंयोजक रमण शुक्ल, पूर्व तहसील संयोजक विवेक नारायण जी, नगर सहमंत्री आनंद पासवान, नगर सहमंत्री अमरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। युवाओं को राष्ट्रहित एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button