Rajasthan News :बंद बोडी कंटेनर में तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के 402 कार्टन जब्त, एक मुल्जिम गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान
आबूरोङ रीको पुलिस की शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व बृजेशकुमार वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ रीको के नेतृत्व में दिनांक 14-08-2026 को अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक बंद बोडी कंटेनर से 402 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है।
मावल पुलिस चौकी पर अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, दिनांक 14-08-2026 को नाकांबदी के दौरान गुजरात की तरफ जा रहे एक बंद बोडी कंटेनर को रोककर नियमानुसार चैक किया गया तो कंटेनर में पाऊडर के कट्टों की आङ में छुपाई हुई अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। इस पर वाहन चालक हिम्मतसिंह के कब्जे से कंटेनर में भरी अवैध शराब अंग्रेजी शराब की कुल 402 कार्टनों को जब्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया। जिससे शराब लाने व सप्लाई देने के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।



Subscribe to my channel