Rajasthan News : अग्रवाल महिला मंडल द्वारा तीज मेले का भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान
आबुरोड महिलाओं एवं बच्चों के मनोरंजन के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का हुआ सुंदर संगम अग्रवाल समाज के तत्वावधान में अग्रवाल महिला संरक्षण मंडल द्वारा तीज पर्व के उपलक्ष्य में जीर्ण माता मंदिर परिसर में भव्य एवं आकर्षक तीज मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, बच्चों एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में मनोरंजन, स्वादिष्ट व्यंजनों, पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में अग्रवाल संघ ट्रस्ट के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष महावीर अग्रवाल (टेनी भाई), महामंत्री शंभूलाल हीरालाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष राधेश्याम गर्ग, सहमंत्री अनुज गर्ग(मिंटू भाई)एवं ऑडिटर शैलेश गोयल सहित समाज के पदाधिकारियों एवं अतिथियों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। समाज की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का उपहार देकर सम्मान भी किया गया।
मेले में विभिन्न प्रकार की मनोरंजक गतिविधियों एवं आकर्षक स्टॉलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों के लिए लगाए गए गेम्स स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं पाव भाजी, छोले-भटूरे, मंचूरियन सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉलों पर लोगों ने जमकर आनंद लिया। इसके साथ ही सुंदर एवं आकर्षक राखी स्टॉल भी लगाई गई, जिसे महिलाओं और बच्चों ने विशेष रूप से पसंद किया।
महिलाओं के लिए विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज की ब्यावलियों की पारंपरिक मान-मनोहार भी की गई। इस परंपरा ने तीज मेले में सामाजिक अपनत्व, पारिवारिक संस्कार एवं सांस्कृतिक गरिमा का विशेष रंग भर दिया। कार्यक्रम स्थल पर एक आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था, जहां महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक फोटोग्राफी कर तीज मेले की खुशनुमा यादों को कैमरे में कैद किया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और महिलाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
अग्रवाल संघ ट्रस्ट आबूरोड़ के अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल की ओर से कार्यक्रम में अल्पाहार की सुंदर व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में समाज की अनेक महिलाओं एवं सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अग्रवाल महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष सुनीता जैन द्वारा स्टॉल लगाने वाली सभी महिलाओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं अग्रवाल संरक्षण मंडल की ओर से 55 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान से वरिष्ठ महिलाओं में विशेष प्रसन्नता देखने को मिली और नई पीढ़ी को भी समाज की वरिष्ठ महिलाओं के अनुभव एवं योगदान से जुड़ने का अवसर मिला।
आयोजन की व्यवस्थाओं में जागृति अग्रवाल, रिंकू बंसल, दिव्या गर्ग, कीर्ति अग्रवाल, शिवा सिंघल एवं सुरभि सिंगल सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर सुनीता मुकेश कुमार जैन, विमल सिंगल, ममता जी अग्रवाल, छाया गर्ग सहित सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से अलका जी गर्ग, राधा सिंगल एवं उमा ओरिया सहित संरक्षण मंडल की सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक तीज पर्व की खुशियों को आपस में साझा किया और विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने गेम्स एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। पूरे आयोजन में हंसी-खुशी, उमंग और उत्साह का वातावरण बना रहा।
अग्रवाल महिला संरक्षण मंडल की महिलाओं के सामूहिक प्रयासों और समाज के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के सहयोग से आयोजित यह तीज मेला सामाजिक एकता, महिला सहभागिता, सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया। सभी के सहयोग से तीज मेला हर्षोल्लास, उमंग एवं आनंद के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




Subscribe to my channel