IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : ईको कार से 11 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद, दो मुल्जिम गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान

आबूरोङ रीको पुलिस की अवैध अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के विरुद्ध कार्यवाही
पुष्पेन्द्र सिंह राठौङ, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के हेतु लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व बृजेशकुमार वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ रीको के नेतृत्व में दिनांक 13-08-2026 को मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक ईको कार से 11 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किये गये है।
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के नेटवर्क को तोडने के लिए पुलिस थाना आबूरोङ रीको द्वारा लगातार सघन गश्त करते हुए अवैध मादक पदार्थ के धंधे में संलिप्त अपराधियों की गतिविधी पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 13-08-2026 को मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक ईको कार रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो कार के अन्दर डिक्की में एक प्लास्टिक के कट्टे में छूपाकर रखा 11 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त मिला। इस पर ईको कार में सवार दो मुल्जिमों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त को बरामद किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button