IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : 11 अगस्त 2026 को उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश 

फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। थाना थरियांव में नियुक्त विवेचकों द्वारा दिनांक 01.01.2026 से 31.07.2026 तक विवेचना निस्तारण में विशेष रुचि लेते हुए कुल 64 विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण किए जाने पर उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। इस क्रम में उपनिरीक्षक श्री सतीश पवार द्वारा 33 तथा उपनिरीक्षक श्री अरुण मौर्य (वर्तमान नियुक्ति थाना ललौली) द्वारा 31 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण निदेशालय मुख्यालय, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत i-GOT कर्मयोगी पोर्टल पर माह जुलाई-2026 में सर्वाधिक ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर हेड कांस्टेबल मुकुश कुमार, यू.पी.-112 को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उनके द्वारा कुल 56 ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button