IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भरता एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में जागरूक किया गया

 

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

मस्तूरी (जेवरा नवापारा)। माँ बाबूजी जनकल्याण समिति छत्तीसगढ़ के माध्यम से ग्राम जेवरा नवापारा, विकासखंड मस्तूरी में महिला सशक्तिकरण अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन, समूह सशक्तिकरण एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने हेतु जागरूक करना था। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सुखनंदन दास ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिला स्व-सहायता समूह केवल जीविकोपार्जन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे समाज एवं राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं। उन्होंने महिलाओं को फर्म एवं सोसायटी के रूप में पंजीयन, शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, समूह आधारित उद्यम, वनोपज आधारित आजीविका एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। चौपाल के दौरान महिलाओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें स्थानीय संसाधनों पर आधारित रोजगार, वनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन के माध्यम से आय वृद्धि के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं को समूह की सामूहिक शक्ति का उपयोग करते हुए आर्थिक एवं सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि वे अपने समूह को “जय आनंदी बाबा महिला स्व-सहायता समूह, जेवरा नवापारा” के नाम से फर्म एवं संस्थाएं, बिलासपुर में पंजीबद्ध करवाने की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगी तथा संगठित रूप से आजीविका एवं सामाजिक विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएंगी। इस अवसर पर मीरा देवी मरकाम, सावित्री मरकाम, विनीता मरकाम, भुनेश्वरी, यमुना, दुर्गा, तुलबाई, फूलबाई सोरठे, छठबाई, रहिन, बृहस्पति, जयकुमारी, हराबाई एवं अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता व्यक्त करते हुए संस्था के प्रति आभार प्रकट किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button