IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : राजू फाइटर के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, शिवभक्ति में डूबा माहेश्वरी धर्मशाला

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

आस्था भरथना, संवाददाता। माहेश्वरी धर्मशाला में सोमवार को भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर भक्तिभाव से भजन-कीर्तन में भाग लिया। भजन-कीर्तन में गायक कलाकार राजू फाइटर ने “ओ भोले शंकर पधारो, छुपके बैठे कहाँ.. और भोले ओ भोले, मेरे प्यार को मना दे, वह प्यार फिर जगा दे” भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक योगेश अजनबी ने “हे भोले, हे भोले, शंकर पधारो, हे शंभू पधारो, बैठे छिप के कहाँ, जटाधारी पधारो” जैसे भक्तिमय भजनों से समां बांध दिया। वहीं कमल कुमार ने भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और भोलेनाथ के जयकारे लगाए। इस दौरान मंदिर पुजारी अरुण शुक्ला, कन्हैया पोरवाल, राजू साईं, धीरज दास, ईश कुमार, राजा, सुनील साईं, अनमोल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button