IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : गर्भपात के बाद 27 वर्षीय महिला की मौत,झोलाछाप पर मुकदमा

विमला हॉस्पिटल सीज,आरोपियों की गिरफ्तारी को दो पुलिस टीमें गठित

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

सुल्तानपुर।कादीपुर के मुस्तफाबाद सरैया में गर्भपात के बाद 27 वर्षीय गुड़िया निषाद की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि शांति उर्फ बुआ के जरिए संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के सामने स्थित विमला हॉस्पिटल में गर्भपात कराया गया था।हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ ले जाया गया,जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।मौत के बाद परिजन शव सरैया बाजार में रखकर कार्रवाई की मांग करने लगे।सूचना पर पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शव हटवाया।पति की तहरीर पर शांति उर्फ बुआ और भीम चरन के खिलाफ बीएनएस की धाराओं समेत भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।सीएमओ की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में विमला हॉस्पिटल सीज कर दिया।पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की हैं।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button