IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजे शिव मंदिर।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

भरथना: पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को भरथना देहात सहित आस-पास के कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के से ही क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की।
रमायन स्थित शिव मंदिर,छोला मंदिर स्थित शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को भोर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाकर बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित किए। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भगवान शिव का पूजन किया। मंदिर परिसर में लगातार भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।

वहीं ओम श्रीपागल बाबा गंगासागर धाम में सावन के दूसरे सोमवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। धाम में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। नगर के मिडिल स्कूल परिसर में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने भगवान नर्मदेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नगर के होमगंज स्थित शिव कुटिया में भी सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं और युवाओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

मंदिरों के आसपास रही सुरक्षा व्यवस्था श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। मंदिर समितियों द्वारा भीड़ को व्यवस्थित करने तथा श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन और जलाभिषेक कराने में सहयोग किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button