ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : पूर्णागिरि माता मंदिर मार्ग पर टोलीघाट में सड़क हादसा, एक गंभीर घायल
रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद। उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध पूर्णागिरि माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर टोलीघाट के पास सोमवार को गंभीर सड़क हादसा हो गया। हादसे में जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में शामिल दूसरे मोटरसाइकिल सवार को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।

Subscribe to my channel