IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : कॉर्पोरेट भारत छोड़ो आंदोलन जेल भरो आंदोलन के तहत वाम दलों का प्रदर्शन, नेताओं ने दी गिरफ्तारी

जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली

जनपद चन्दौली के चकियामें कॉर्पोरेट भारत छोड़ो जेल भरो आंदोलन के तहत सोमवार को चकिया स्थित काली जी के पोखरे पर वाम दलों की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को उठाया। प्रदर्शन के दौरान वाम दल के नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम 15 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी चकिया को सौंपा। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। साथ ही केंद्र की नीतियों को लेकर अमेरिका के प्रभाव में काम करने का आरोप भी लगाया।

नेताओं ने कहा कि कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। इसी क्रम में जेल भरो आंदोलन के तहत प्रदर्शन में शामिल कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों की पुलिस टीम मौके पर तैनात रही। पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button