IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : Sulag :9 करोड़ 60 लाख की लागत से संवरेगी विज्ञान शिक्षा, पंकज सिंह ने रखी भवन की आधारशिला

जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली

चंदौली के चकिया स्थित सावित्रीबाई फुले राजकीय पीजी कॉलेज में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने महाविद्यालय में विज्ञान संकाय भवन के निर्माण के लिए 9 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति देते हुए बजट का प्रावधान किया है। सोमवार को भवन निर्माण के लिए आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने भवन की आधारशिला रखी। कार्यक्रम के दौरान चकिया विधायक कैलाश खरवार ने पंकज सिंह से महाविद्यालय में गृह विज्ञान की कक्षाएं संचालित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना जरूरी है।

वहीं पंकज सिंह ने सपा सरकार पर जम कर निशाना साधते हुए प्रदेश में योगी सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि आज बेटियां शिक्षा समेत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित हो रहा है और प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश हो रहे हैं, जिसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है। कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। वहीं महाविद्यालय में एलएलबी की कक्षाएं शुरू कराने की मांग पर पंकज सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में क्षेत्र के युवाओं की जो भी मांगें होंगी, उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। विज्ञान संकाय भवन के निर्माण से महाविद्यालय में विज्ञान विषयों की पढ़ाई को मजबूती मिलने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। हालांकि, महाविद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था को लेकर एक छात्र ने मीडिया से बातचीत में असंतोष जताया और कहा कि वर्तमान में कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button