Uttar Pradesh News : स्वच्छ भारत मिशन के तहत तीन नए कूड़ा वाहनों को पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
भरथना: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भरथना नगर पालिका परिषद में आए तीन नए कूड़ा वाहनों (छोटा हाथी) को पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोमवार दोपहर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय यादव ‘गुल्लू’ ने नगर को स्वच्छ और साफ रखने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तीन नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ये कूड़ा वाहन नगर के प्रत्येक वार्ड में भ्रमण कर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करेंगे तथा उसे एक निश्चित स्थान पर ले जाकर उसका समुचित निस्तारण करेंगे। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वह नगर के चौमुखी विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं और समय-समय पर नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा भी लेते रहते हैं।

वाहनों को हरी झंडी दिखाने के दौरान सभासद राजीव तिवारी, सभासद प्रतिनिधि सीटू यादव, बृजेंद्र कुमार तथा नगर पालिका कर्मी पंकज दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो: तीन नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नगर को समर्पित करते पालिका अध्यक्ष व अन्य।
Subscribe to my channel