IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी रवि गरासिया 2 दिन बाद गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान

आबूरोड पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी को आबूरोड सदर थाना पुलिस ने 2 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में 06.08.2026 को मोबाईल झपटमारी के मामले में आरोपी रवि गरासिया और अंकित शर्मा को सादड़ी, पाली से गिरफ्तार किया गया था। बरामदगी के लिए पुलिस रवि गरासिया को मुखरी माता मंदिर के पास उसके घर ले गई थी। इसी दौरान रवि पुलिस को चकमा देकर पहाड़ी की तरफ भाग गया और पुलिस पर पत्थर भी फेंके। घटना के बाद डीएसपी बृजेश कुमार जाटावत ने मौके का जायजा लेकर टीमें गठित की। पुलिस ने मुखरी माता मंदिर की पहाड़ी पर 2 दिन तक सर्च ऑपरेशन और कैम्प लगाया।

मुखबिर की सूचना पर आज 08.08.2026 को आरोपी रवि गरासिया पुत्र लक्ष्मण, निवासी दानवाव, आबूरोड सदर को पिण्डवाडा की तरफ भागते समय दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ जारी है। मामला: 01.07.2026 को मुखरी माता मंदिर के पास 4-5 युवकों ने प्रार्थी पियुष गुप्ता और उसके साथी सचिन से मोबाइल, पर्स और 2000 रुपये झपट लिए थे। इस संबंध में आबूरोड सदर थाना में प्रकरण संख्या 316/2026 धारा 304(2) बीएनएस दर्ज है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button