ब्रेकिंग न्यूज़
Madya Pradesh News : ऊमरी में बन रहे अवैध टोल को हटाया गया
जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह जी के कड़े रुख और जनहित में उठाई गई बुलंद आवाज के आगे आखिरकार प्रशासन और MPRDC को झुकना पड़ा। नियमों का उल्लंघन कर स्थापित किए जा रहे ऊमरी टोल प्लाजा को हटा लिया गया है। जनता की जीत: राजमार्ग नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे अवैध टोल के खिलाफ डॉ. गोविंद सिंह जी ने मौके पर पहुंचकर पुरजोर विरोध दर्ज कराया था। एक किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा स्थापित करने की मनमानी को उजागर करते हुए इसे जनता की जेब पर सीधा डाका बताया था। डॉ. गोविंद सिंह जी की स्पष्ट चेतावनी के बाद प्रशासन को जनहित में यह निर्णय लेना पड़ा। “जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए डॉ गोविंद सिंह जी का संघर्ष यूं ही निरंतर जारी रहेगा।”



Subscribe to my channel