IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : नेशनल हाइवे चौतिस यानी खूनी हाइवे पर खूनी खेल अब तक हजारों लोगों की दुर्घटना में हुई मौत के बाद भी अभी भी खून की प्यास बुझी।

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश

भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर) नहीं थम रहा है नेशनल हाइवे चौतिस यानी खूनी हाइवे पर खूनी खेल अब तक हजारों लोगों की दुर्घटना में हुई मौत के बाद भी अभी भी खून की प्यास बुझी। नेशनल हाईवे-34 पर फिर तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से भीषण सड़क हादसा, टैंकर-रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत, दो दर्जन यात्री घायल। जनपद हमीरपुर के नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर टैंकर, उत्तर प्रदेश रोडवेज बस और एक कार की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसकी हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। हादसे की चपेट में आई रोडवेज बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे-34 पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कराने, हादसे के कारणों की जांच करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button