Uttar Pradesh News : भरुआसुमेरपुर का जिला अधिवेशन राजनंदनी पैलेस धर्मेश्वर बाबा में विशाल यज्ञ के साथ शुरू हुआ।

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) आर्यसमाज भरुआसुमेरपुर का जिला अधिवेशन राजनंदनी पैलेस धर्मेश्वर बाबा में विशाल यज्ञ के साथ शुरू हुआ। जिला आर्य अधिवेशन में यज्ञ के ब्रह्मा डॉ आचार्य हरि सिंह आर्य मुख्य न्यायाधीश तथा मुख्य यजमान राजनंदनी पैलेस के मालिक रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई। आर्यसमाज जिला अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य अलीगढ़ । डॉ वन्दना गुप्ता उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश,।यज्ञ पश्चात डॉ विवेक आर्य उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जिला आर्य अधिवेशन में दूरदराज लखनऊ, महोबा,जालौन, बांदा, चित्रकूट धाम मंडल आदि आर्य समाज संगठनों के सभी अधिकारी पदाधिकारियों का स्वागत कर माल्यार्पण अर्पित किया। जिला आर्य अधिवेशन में मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य को रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू एवं आचार्य दिनेश चन्द्र आर्य प्रधान आर्यसमाज हमीरपुर द्वारा ओउ्म का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।



Subscribe to my channel