IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : जांजगीर-चांपा: विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को बताए कानूनी अधिकार

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत अकलतरा एवं ग्राम पंचायत रसेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति अकलतरा श्रीमती शिवानी सिंह ने उपस्थित महिला समूहों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आदिवासी दिवस मनाने के उद्देश्य के साथ महिलाओं को संगठित रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। शिविर के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण, निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा हेल्पलाइन, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR), कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित कानून, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, साइबर अपराध तथा महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

वहीं, पीएलवी कलाराम शांडिल्य एवं गजानंद प्रसाद कश्यप ग्राम पंचायत रसेड़ा में सरपंच के नेतृत्व में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस की जागरूकता रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान लोगों ने “कानून जानो, शोषण मिटाओ” जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। रैली के दौरान ग्रामीणों को वन अधिकार अधिनियम 2006, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, शोषण से बचाव तथा निःशुल्क कानूनी सहायता सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज और विशेष रूप से महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी देना रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button