IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : HAL और पीथमपुर ऑटो क्लस्टर ने आयोजित किया ‘इंडस्ट्री कनेक्ट 2026’, CA राकेश भावसार बतौर अतिथि हुए शामिल

सिटी रिपोर्टर जुगलकिशोर भावसार शाजापुर म.प्र.

मक्सी/शाजापुर, मध्यप्रदेश। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और पीथमपुर ऑटो क्लस्टर द्वारा बीते दिवस ‘इंडस्ट्री कनेक्ट 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मक्सी निवासी स्वर्गीय मोतीलाल जी भावसार के नाती तथा स्वर्गीय योगेंद्र भावसार, झाबुआ के सुपुत्र एवं HAL के स्वतंत्र निदेशक CA राकेश भावसार बतौर अतिथि गरिमामय रूप से शामिल हुए। यह महत्वपूर्ण आयोजन मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) के अंतर्गत संचालित एडवांस टेक्निकल एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर, महू में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में बढ़ती रोजगार संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को आवश्यक तकनीकी कौशल से तैयार करना तथा उद्योग जगत और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में उद्योग एवं शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने सहभागिता की और एयरोस्पेस, रक्षा क्षेत्र, तकनीकी शिक्षा तथा रोजगार के बदलते अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

आयोजकों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को उभरते औद्योगिक क्षेत्रों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और उन्हें बेहतर रोजगार अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button