Uttar Pradesh News : ब्रेकिंग | चंदौली: मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के आरोपों पर DM का बड़ा एक्शन
जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली
चंदौली। मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के लगाए गए आरोपों को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति में अपर जिलाधिकारी (ADM), मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) को शामिल किया गया है। समिति मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं और लगाए गए विभिन्न आरोपों की गहनता से जांच करेगी। प्रशासन की ओर से जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मेडिकल कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को लेकर धरना देने की चेतावनी दी थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति गठित की है। अब जांच समिति की रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।



Subscribe to my channel