IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Noida News : आराध्य भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार देखने को मिल रहा है।

सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा

हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार देखने को मिल रहा है। इसी आस्था की एक अनोखी तस्वीर नोएडा से सामने आई है, जहां ललित भोले 131 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। खास बात यह है कि यह कांवड़ उन्होंने अपने माता-पिता के लिए उठाई है।

हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के बीच ललित भोले हरिद्वार से 131 लीटर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इतनी बड़ी मात्रा में जल लेकर यात्रा करना अपने आप में खास है, लेकिन ललित के लिए यह सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि अपने माता-पिता के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। ललित भोले का कहना है कि उन्होंने यह कांवड़ अपने माता-पिता की भावना और उनकी आस्था को समर्पित करते हुए उठाई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालय में जल अर्पित करने की परंपरा कांवड़ यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button